Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGurukul Football Club Wins Muzaffarpur Junior Football League Final 1-0
गुरु फुटबॉल क्लब ने जीता लीग का खिताब

गुरु फुटबॉल क्लब ने जीता लीग का खिताब

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर जिला जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल में गुरु फुटबॉल क्लब ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया। खेल के 22वें मिनट में अमरजीत कुमार ने गोल किया। विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बेस्ट गोलकीपर अभिषेक कुमार और बेस्ट प्लेयर अमरजीत कुमार रहे।

Sun, 30 Nov 2025 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, खेसं। मुजफ्फरपुर जिला जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल में रविवार को गुरु फुटबॉल क्लब ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेला गया यह मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमें एक दूसरे पर लगातार प्रहार करती रहीं, लेकिन सफलता गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर-14 अमरजीत कुमार ने पाई। खेल के 22वें मिनट में अमरजीत ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक बनी रही। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार (इंडिया रेफरी), दीपक कुमार टू, अमोद कुमार, रमेश कुमार ने निभाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले मैच का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी और नगर विधायक रंजन कुमार ने किया। मौके पर मयंक कुमार मुन्ना, राशि खत्री, संजीव कुमार अनवर, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे। खेल शुरू होने के पहले अतिथियों ने मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मैच के दौरान मरहूम मोहम्मद शोएब उर्फ लाल की पुत्री जूली फिरदौस एवं स्व. चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू की पुत्री प्रीति कुमारी भी उपस्थित थीं। उन्हें मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बेस्ट गोलकीपर अभिषेक, बेस्ट प्लेयर अमरजीत बेस्ट गोलकीपर अभिषेक कुमार (गुरु फुटबॉल क्लब), बेस्ट-22 मोहम्मद सोहेल (गुरु फुटबॉल क्लब), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अमरजीत कुमार (गुरु फुटबॉल क्लब), टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का पुरस्कार बबलू कुमार (बैरिया स्पोर्टिंग क्लब सात गोल), बेस्ट अनुशासित टीम जेडी मदर इंटरनेशनल स्कूल एवं यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को दिया गया।