शतरंज : 28 खिलाड़ी व 15 पदाधिकारी सम्मानित
मुजफ्फरपुर में गुरुकुल शतरंज अकादमी द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 2025-26 सत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, निर्णायकों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 28 खिलाड़ियों और 15 पदाधिकारियों को मोमेंटो दिए गए। अकादमी के संस्थापक ने आगामी सत्र के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने की सूचना दी।

मुजफ्फरपुर, वसं। गुरुकुल शतरंज अकादमी द्वारा अघोरिया बाजार स्थित सीएचपी फाउंडेशन बिल्डिंग के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। राजीव कुमार रंजन, अमित कुमार चंदन, हरिओम कुमार, डॉ. अनवर हुसैन, नेहा कुमारी एवं डॉ. प्रभाष चंद्र झा ने 28 खिलाड़ियों एवं 15 पदाधिकारियों को मोमेंटो प्रदान किया। गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि आगामी सत्र के लिए अकादमी का वार्षिक कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा। इनका हुआ सम्मान अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी वर्ग में आदर्श राज, राजीव रंजन, त्रिशांत कुमार, रोहन कुमार, अंकित कुमार राज, रयान अनवर, अर्णव राज एवं हर्ष रंजन को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग में साक्षी कुमारी, दिव्यांशु राज, श्रेया राज एवं मिदहत रहमान को सम्मान मिला। उदीयमान खिलाड़ी वर्ग में समायरा, आदित्यवर्धन सिंह, कार्तिक कुमार, लक्ष्य रंजन, भानू रंजन, अंश पराशर, प्रांजल प्रखर, प्रज्ज्वल प्रखर, आद्या कुमारी, वान्या श्रीवास्तव, उत्कर्ष कर्ण, उज्ज्वल कर्ण, आरोम्य रंजन, स्वाति कुमारी एवं अर्णव सिंह को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



