‘ग्रामीण इलाके के बच्चों को रोजगार परक शिक्षा जरूरी’
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरसाहेबगंज में बाईपास रोड पर एक सभागार में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए रोजगार परक शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर कई शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साहेबगंज। बाईपास रोड स्थित एक सभागार में बुधवार को गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाके में बच्चों के लिए रोजगार परक शिक्षा जरूरी है। सरोज कुमार ने विधान पार्षद, प्रो. अजय कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. नागेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो. सुनील कुमार, आदित्य कुमार शुक्ला, रामबाबू मिश्र, जेएन पांडेय, शशि कपूर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर संजीत कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


