सेवा नियमितीकरण के लिए अतिथि शिक्षक मंत्री से मिले

Mar 02, 2026 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री रमा निषाद से मिला। शिक्षकों ने कहा कि यूजीसी मानकों पर नियुक्त लगभग तीन हजार अतिथि शिक्षक पिछले छह-सात वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने सेवा नियमितीकरण की मांग की और मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।

सेवा नियमितीकरण के लिए अतिथि शिक्षक मंत्री से मिले

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंत्री रमा निषाद से औराई स्थित उनके निवास स्थान पर मिला। शिक्षकों ने कहा कि यूजीसी के मानकों पर नियुक्त लगभग तीन हजार अतिथि शिक्षक विगत छह-सात वर्षों से बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इनकी सेवा नियमितीकरण की जानी चाहिए। वे छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके बेहतर भविष्य के लिए भी उन्हें तैयार करते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा और समय लेकर वार्ता भी की जायेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ललित किशोर, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. पल्लवी कुमारी, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. हरिशंकर भारती, निलेश कुमार आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।