रात में मुक्तिधाम में दाह-संस्कार को किया मना
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में मुक्तिधाम में रंजन कुमार ने अपनी बहन का दाह संस्कार करने से गार्ड द्वारा मना करने की शिकायत नगर आयुक्त से की है। गार्ड ने रात 12 बजे दाह संस्कार करने से रोका, जबकि नियमों के अनुसार रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक दाह संस्कार नहीं होता।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर इलाका स्थित मुक्तिधाम में बीते 19 मई की देर रात दाह-संस्कार करने से मना करते हुए गार्ड ने बुरा बर्ताव किया। इस संबंध में खबड़ा गांव के रंजन कुमार ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, मेयर व डिप्टी मेयर को दी है।रंजन के मुताबिक एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद वे अपनी बहन अर्चना कुमारी का शव लेकर ग्रामीणों के साथ रात 12 बजे मुक्तिधाम पहुंचे, लेकिन गार्ड ने दाह संस्कार को मना कर दिया। इसके बाद खबड़ा गांव लौट कर दाह संस्कार किया। मुक्तिधाम प्रभारी संतोष कुमार के मुताबिक रात 8 बजे से सुबह छह बजे तक दाह-संस्कार नहीं होता है।
अंत्येष्टि से पहले आधार कार्ड, डॉक्टर या अस्पताल का पेपर आदि चेक करने की प्रक्रिया होती है। रात में सिर्फ गार्ड की ड्यूटी रहती है। मुक्तिधाम में प्रभारी के अलावा निगम के दो अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Nitish Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


