ग्रेनाइट व्यापारी से 12 लाख की ठगी, थाने में शिकायत
मुजफ्फरपुर में बीबीगंज के ग्रेनाइट व्यापारी प्रकाश कुमार अग्रवाल ने 12 लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने राजस्थान के कारोबारी नरेश कुमार अग्रवाल पर घटिया क्वालिटी का ग्रेनाइट भेजने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज के ग्रेनाइट व्यापारी से 12 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मेसर्स बैंगलोर ग्रेनाइट एण्ड मार्बल के मालिक प्रकाश कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को सदर थाने में आवेदन दिया है। इसमें राजस्थान के एक कारोबारी पर 12 लाख रुपये ठगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।ग्रेनाइट व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनका व्यापारिक संबंध राजस्थान के किशनगढ़ स्थित एक मार्बल्स शो रूम के निदेशक नरेश कुमार अग्रवाल उर्फ पिंटू से था। आरोप है कि जनवरी 2021 में नरेश ने बिना किसी ऑर्डर के रद्दी और घटिया क्वालिटी का ग्रेनाइट ट्रक से मुजफ्फरपुर भेज दिया।
प्रकाश के माल लेने से इनकार करने पर उसने स्थानीय बाजार में बिकवा देने का झांसा देकर ट्रक भाड़ा 1.15 लाख रुपये प्रकाश से दिलवा दिया। इसके अलावा माल की कीमत, भाड़ा, गोदाम का किराया और ब्याज मिलाकर करीब 11 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


