दीवाने श्याम ग्रुप 22 को जगाएगा श्याम बाबा का ज्योत

Mar 15, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में दीवाने श्याम ग्रुप द्वारा 22 मार्च को शाम पांच बजे श्री श्याम बाबा का ज्योत एवं कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन प्रवाहक अभिषेक नामा, कृष्णा दाधीच एवं आलोक यश भजन प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन पुरानी बाजार साहू रोड स्थित एक विवाह भवन में होगा।

 दीवाने श्याम ग्रुप 22 को जगाएगा श्याम बाबा का ज्योत

मुजफ्फरपुर। दीवाने श्याम ग्रुप द्वारा श्री श्याम बाबा का ज्योत एवं कीर्तन का भव्य आयोजन 22 मार्च को शाम पांच बजे से पुरानी बाजार साहू रोड स्थित एक विवाह भवन में होगा। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारी बैठक के दौरान आयोजक के द्वारा यह जानकारी दी गई। बताया गया कि 22 की शाम श्याम बाबा की ज्योत जगाई जाएगी एवं बाबा का शृंगार दर्शन होगा। जयपुर के भजन प्रवाहक अभिषेक नामा, वाराणसी के कृष्णा दाधीच एवं मुजफ्फरपुर से आलोक यश भजन की प्रस्तुति देंगे। बैठक में चीकू नाथानी, रंजन कुमार टिबरेवाल, बाबूलाल गुप्ता, पंकज पटवारी, दिलीप शर्मा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।