खादी भंडार चौक से निकली शोभायात्रा, शिव तांडव ने किया आकर्षित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा मुजफ्फरपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा खादी भंडार चौक से शुरू होकर विभिन्न चौकों से होती हुई बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान शिवभक्त तांडव नृत्य करते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व राकेश कुमार सिंह ने किया और इसमें हजारों रामभक्त शामिल थे।

खादी भंडार चौक से निकली शोभायात्रा, शिव तांडव ने किया आकर्षित

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति द्वारा खादी भंडार चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान चौक-चौराहों पर आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त शिव के स्वरूप में गले में सांप डालकर तांडव नृत्य कर रहे थे। यात्रा 11 बजे खादी भंडार चौक से निकली, जो सरस्वती चौक, गौशाला चौक, रामबाग चौक, अमर सिनेमा चौक, कल्याणी चौक होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद पुरानी बाजार, चतुर्भुज स्थान चौक होते हुए रामबाग माई स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह कर रहे थे।शोभायात्रा

में नगर विधायक रंजन कुमार, सकरा विधायक आदित्य कुमार, कृष्ण मुरारी भरतीया, राकेशनाथ तिवारी, गोपाल कुमार, राजेश पटेल, ऋषि पटेल, संजीव कुमार, सोनू सिंह, राकेश रंजन, विक्की कुमार, अविनाश साई, बिट्टू पटेल, सुंदरी देवी समेत हजारों रामभक्त शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।