
बीबीगंज नंदपुरी में पूजा पंडाल से मां दुर्गा की भक्ति और सैन्य शक्ति का होगा प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर के श्री जगदंबा स्थान में 51वें स्थापना दिवस पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें 31 फीट ऊंची राफेल आकृति और नारी सशक्तीकरण के संदेश के साथ भक्ति और शक्ति का संगम होगा। पूजा...
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज नंदपुरी में स्थित श्री जगदंबा स्थान में इस बार पूजा पंडाल में भक्ति और शक्ति का संगम दिखाई देगा। पंडाल के मुख्य द्वार पर 31 फीट ऊंची युद्धक विमान राफेल की 31 फीट ऊंची आकृति ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य की याद दिलाएगा। दूसरी ओर इस ऑपरेशन में नारी शक्ति की झलक भी दिखेगी। सत्संग मंडल दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने 51वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक और यादगार पंडाल तैयार करवा रही है। पंडाल से महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया जाएगा। पंडाल के तीन द्वार होंगे। पहला मुख्य प्रवेश द्वार ऑपरेशन सिंदूर में सैन्य पराक्रम की झांकी प्रस्तुत करता दिखेगा।

इसके साज-सज्जा में युद्ध के दृश्य की झलक दिखेगी। जबकि दूसरा राफेल की आकृति वाला विशाल द्वार लोगों को खूब आकर्षित करेगा। तीसरा द्वार रंग-बिरंगी एलईडी लाइट और फूलों से भव्य रूप में सजा होगा। समिति के अध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि इस बार पूजा में नारी सशक्तीकरण से जुड़े अलग-अलग पोस्टर पंडाल में लगाए जाएंगे। इस बार पूजा पंडाल में कई अलग और अद्भूत कलाकृतियां एवं सजावट लोगों को लुभाएगा। प्रतिमा भी विशेष होगी। बड़ी महारानी के स्वरूप में होगी 11 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा पूजा के व्यवस्था देख रहे दीप आदित्य ने बताया कि मुंगेर के मूर्तिकार सुजीत कुमार प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। प्रतिमा मुंगेर की बड़ी महारानी के स्वरूप में बनाई जा रही है। मां दुर्गा शुंभ और निशुंभ का वध करती दिखाई देंगी। लक्ष्मी और सरस्वती की भव्य प्रतिमा होंगी। गणेश और कार्तिक जी भी साथ में विराजमान दिखेंगे। दीप आदित्य ने बताया कि दामोदरपुर के मो. शमशाद पंडाल तैयार करने में जुटे हैं। वहीं, भगवानपुर के संतोष कुमार रोशनी और साउंड व्यवस्था संभालेंगे। ऑपरेशन सिंदूर और महिषि वध का चलंत प्रतिमा होगा आकर्षण पूजा पंडाल में सप्तमी से दशमी तक चलंत प्रतिमा का मूवी दिखाया जाएगा। इसमें ऑपरेशन सिंदूर और अयप्पा के द्वारा महिषासुर की बहन महिषि के वध का दृश्य दिखेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडाल से सेना के शौर्य, समाजिक एकता, संस्कृति और भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। आचार्य भूपेंद्र एवं अमिता संभालेंगे पूजा की व्यवस्था नवरात्र में पूजा का कार्यभार आचार्य भूपेंद्र तत्वदर्शी एवं अमित तत्वदर्शी संभालेंगे। आचार्य ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन सुबह और शाम 7:30 बजे माता की आरती की जाएगी। पूजा में अब तक 51 श्रद्धालुओं ने अपना निबंधन कराया है जो प्रतिदिन पूजा स्थल पर पाठ करेंगे। उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सप्तमी से दशमी तक अलग-अलग लगेगा भोग माता का अलग-अलग भोग लगाएं जाएंगे। सप्तमी को लड्डू मिठाई, अष्टमी को हलवा, नवमी को खीर और दशमी को खीचड़ी का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एकादशी को प्रतिमा विर्सजन किया जाएगा। पांच अक्टूबर को चौठारी महोत्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंदों में साड़ी वितरण किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




