ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपोते की गोद में बैठकर मतदान करने पहुंची दादी

पोते की गोद में बैठकर मतदान करने पहुंची दादी

देवरिया मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह दिखा। कुछ वृद्ध कंधे का सहारा लेकर तो कुछ अपने रिश्तेदारों की गोद में व खाट के सहारे मतदान करने बूथ पर पहुंचे। इस बीच मतदान केन्द्र संख्या 192...

पोते की गोद में बैठकर मतदान करने पहुंची दादी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 12 May 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह दिखा। कुछ वृद्ध कंधे का सहारा लेकर तो कुछ अपने रिश्तेदारों की गोद में व खाट के सहारे मतदान करने बूथ पर पहुंचे। इस बीच मतदान केन्द्र संख्या 192 पर एक 92 वर्षीया वृद्धा धनेश्वरी देवी अपने पोते किशन कुमार की गोद में बैठकर मतदान करने पहुंची। उन्हें देख अन्य महिलाओं का भी उत्साह बढ़ गया। देखते ही देखते यहां भी महिला मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। वहीं केन्द्र संख्या 189 पर बबीता देवी चिलचिलाती धूप में अपने बच्चे को कंधे पर लेकर मतदान करने पहुंची। उनका कहना था कि लाइन में लग लंबी प्रतिक्षा के बाद मतदान कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें