बालाजी हनुमान मंदिर में देवी-देवताओं का शृंगार पूजन
मुजफ्फरपुर के कालीबाड़ी रोड पर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। आचार्य ने सभी देवताओं का पूजन किया। मुख्य यजमान कौशल किशोर और पत्नी पूनम ने भगवान को भोग अर्पित किया। इसके बाद भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कालीबाड़ी रोड तीनपोखरिया में गुरुवार को बालाजी हनुमान मंदिर के प्रांगण में हनुमान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्वान आचार्य के द्वारा बालाजी हनुमान के साथ-साथ सभी देवताओं का शृंगार पूजन किया गया। नये वस्त्र पहनाकर मुख्य यजमान कौशल किशोर व पत्नी पूनम श्रीवास्तव द्वारा भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद भजन संध्या एवं महाआरती की गयी।इस अवसर पर बालाजी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, महासचिव प्रमोद साह, संरक्षक सुनील कुमार ठाकुर, मणि कुमार, गौतम कुमार, अरविंद कुमार, सुमित्रा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, नंदू साह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण शाह आदि उपस्थित रहे। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि बालाजी हनुमान मंदिर समिति रामनवमी कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी की जयंती भी धूमधाम से मनाती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


