ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो दिनों से स्नातक की छात्रा गायब

दो दिनों से स्नातक की छात्रा गायब

नगर थाना क्षेत्र से स्नातक की छात्रा (20) बीते दो दिनों से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता-पता नहीं मिल सका...

दो दिनों से स्नातक की छात्रा गायब
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 17 Jul 2020 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र से स्नातक की छात्रा (20) बीते दो दिनों से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता-पता नहीं मिल सका है। वह शहर के एक महिला कॉलेज में पढ़ती है। परिजन ने शुक्रवार को नगर थाने में एफआईआर कराई है। बताया कि 15 जुलाई को छात्रा घर से सुबह नौ बजे बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थी। शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। सहेलियों व रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गई। उसका मोबाइल भी घर पर ही है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें