सारे विश्वविद्यालय में गवर्नर नॉमिनी का पद समाप्त

Mrityunjay Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों में गवर्नर नॉमिनी के पद को समाप्त कर दिया है। सचिव ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिया है कि वे फिर से पांच शिक्षाविद् के नाम भेजें। इसके लिए लोकभवन ने एक विशेष फार्मेट भी प्रदान किया है जिसमें नॉमिनी के बारे में आवश्यक जानकारी देने का निर्देश है।

सारे विश्वविद्यालय में गवर्नर नॉमिनी का पद समाप्त

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों में गवर्नर नॉमिनी के पद को समाप्त कर दिया है। सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि लोकभवन ने विवि की स्थानांतरण कमेटी में रहने वाले गवर्नर नॉमिनी और अन्य कमेटियों के नॉमिनी को वापस कर लिया है। लोकभवन ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिया कि वह फिर से पांच शिक्षाविद् के नाम गवर्नर नॉमिनी के लिए भेजें। ये नॉमिनी स्थानांतरण कमेटी और अन्य कमेटियों के लिए होंगे। सूची में भेजे गये नाम के साथ शिक्षाविद् का बायोडाटा भी रहेगा। नॉमिनी भेजने के लिए लोकभवन ने एक फार्मेट भी सभी विश्वविद्यालयों को भेजा है।

इसमें नॉमिनी का नाम, उनका पद, उनकी विशेषज्ञता, उनका अनुभव, फोन नंबर, इमेल आईडी और नाम भेजने का कारण कुलपतियों को बताना है।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।