Muzaffarpur News: नहर में डूबी महिलाओं व युवती के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कुढ़नी के छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में तिरहुत नहर में डूबने से मरी पूनम देवी, महिमा कुमारी और कौशल्या देवी के परिजनों को सरकार ने चार-चार लाख रुपये का आर्थिक सहायता दी। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Muzaffarpur News: नहर में डूबी महिलाओं व युवती के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में तिरहुत नहर में डूबने से मरी छाजन दर्दा निवासी पूनम देवी, उसकी पुत्री महिमा कुमारी तथा कौशल्या देवी के परिजनों को बुधवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने तीनों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुढ़नी सीओ नीलम कुमारी, मुखिया सुमंगल सहनी, मुन्ना झा, सरपंच रमेश सहनी, मनीष कुमार, अमित कुमार, उमेश महतो, रवि रोशन, दहौर मांझी, अमरजीत पासवान आदि थे।

Gautam Kumar

लेखक के बारे में

Gautam Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: नहर में डूबी महिलाओं व युवती के परिजनों को दी आर्थिक सहायता