Muzaffarpur News: सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : निशांत
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। अहवान में पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचने की आवश्यकता बताई।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। कई नई योजनाओं की भी शुरुआत की गई है। आम लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचाने के लिए जदयू कार्यकर्ता घर-घर तक जाएं। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर में ये बातें कही।
जदयू कार्यकर्ताओं का आह्वान
सीतामढ़ी जाने के क्रम में वह कुछ समय के लिए सदातपुर स्थित एक निजी होटल में रुके और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। कहा कि आम लोगों के दुख-दर्द में शामिल होकर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए गांव-गांव और घर घर तक पहुंच बनानी होगी। इसके पहले जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का सदातपुर मोड़ पर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ गायघाट विधायक कोमल सिंह और मीनापुर विधायक अजय कुमार ने उनको बाबा गरीबनाथ का प्रतीक चिह्न के अलावा मिथिला पाग एवं अंगवस्त्र भी उन्हें भेंट किया।
स्वागत समारोह का आयोजन
मौके पर चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, हरिओम कुशवाहा, विनोद गुप्ता, चंदन पांडेय, कुंदन शांडिल्य, प्रो शब्बीर अहमद, अमरनाथ चंद्रवंशी, सचिंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, अविचल कुमार, मनोज कुशवाहा, अनिल राम, सुधा चौधरी, पिंकी शाही, इरफान अहमद दिलकश, कुमारेश्वर, रंजना पटेल, उत्तम पांडेय आदि थे।


