ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमाली समुदाय के लोगों की अनदेखी कर रही सरकार

माली समुदाय के लोगों की अनदेखी कर रही सरकार

प्रखंड के करहठी गांव में प्रखंड स्तरीय माली समाज की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार मुकुल ने कहा कि सरकार माली समुदाय के लोगों की अनदेखी कर रही...

माली समुदाय के लोगों की अनदेखी कर रही सरकार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 30 Dec 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के करहठी गांव में प्रखंड स्तरीय माली समाज की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार मुकुल ने कहा कि सरकार माली समुदाय के लोगों की अनदेखी कर रही है। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले ने जो भी किया उन्हें इसका हक समुचित सम्मान के साथ नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार से सावित्री बाई फूले की तीन जनवरी को जयंती मनाने की मांग की। वहीं औराई प्रखंड में भी सावित्री बाई फूले कि जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को श्याम सुंदर भंडारी, श्रवण कुमार, फूदन भगत ने संबोधित किया। मौके पर प्रणव मुकुल, मदन भगत, आशुतोष मालाकार मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें