ईसीएलजीएस 5.0 को मंजूरी से उद्यमियों में हर्ष

May 06, 2026 11:14 pm ISTSanjay Kumar Singh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इमरजेंसी क्रेडीट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दी है, जो पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित व्यवसायों को राहत प्रदान करेगी। लघु उद्योग भारती के नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और इसे एमएसएमई सेक्टर के लिए संजीवनी बताया। यह योजना नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी के माध्यम से संचालित होगी।

ईसीएलजीएस 5.0 को मंजूरी से उद्यमियों में हर्ष

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इमरजेंसी क्रेडीट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दे दी है। यह केन्द्र सरकार की एक नई योजना है। इसे पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित व्यवसायों को राहत देने के लिए मंजूरी दी गई है। इस मंजूरी पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद साहू, महामंत्री आशीष रोहतगी, केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य सुमन शेखर एवं नितिन वंसल ने हर्ष जताया है। इन्होंने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि इस निर्णय से इस विषम समय मे एमएसएमई सेक्टर के लिए यह मंजूर संजीवनी का काम करेगी।

यह योजना नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी के माध्यम से संचालित होगी।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।