भाजपा ने आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को साहेबगंज की सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सिंह के घर पहुंच कर उन्हें दल की सदस्यता दिलाई। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से पूनम सिंह का स्वागत किया। अरविंद ने कहा कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में पंचायत चुनाव में भाजपा योग्य व सक्षम उम्मीदवार का समर्थन करेगी। बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
अगली स्टोरी