Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGoraul School operator trapped after marrying three times two women filed a case
गोरौल : तीन शादियां कर फंसा स्कूल संचालक, दो महिलाओं ने किया केस

गोरौल : तीन शादियां कर फंसा स्कूल संचालक, दो महिलाओं ने किया केस

संक्षेप:

गोरौल थाना पर सोमवार को कुछ देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई, जब पुलिस एक शादीशुदा निजी विद्यालय के शिक्षक को पकड़कर ले...

Apr 16, 2024 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

- पति का दावा करने थाने पहुंची महिलाओं ने दर्ज कराया केस
- फुलवारीशरीफ थाने के वृंदावन कॉलोनी का रहनेवाला है आकाश

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

- स्कूल संचालक पिता-पुत्र को पुलिस थाने पर पकड़ ले आयी

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता।

गोरौल थाना पर सोमवार को कुछ देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई, जब पुलिस एक शादीशुदा निजी विद्यालय के शिक्षक को पकड़कर ले आयी। शिक्षक के पीछे दो महिलाएं भी थाने पर पहुंच गई। वे शिक्षक को अपना पति बता रहीं थीं। पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाने के वृंदावन कॉलोनी का आकाश कुमार अपने पिता के साथ मिलकर गोरौल के रूसुलपुर कोरीगांव गांव में एक निजी विद्यालय का संचालन करता है। स्कूल में युवतियां व महिलाएं बतौर शिक्षिकाएं हैं।

आकाश पहले से शादीशुदा था। इसके बाद उसने पहली पत्नी से छिपाकर बिहारशरीफ की एक युवती से शादी कर ली। उसे पास के गांव में किराए का मकान लेकर रखे हुआ था। इसके बाद उसने रूसुलपुर कोरीगांव की एक युवती, जो उसके विद्यालय में शिक्षिका है, उसके साथ भी शादी कर ली। तीनों पत्नियों को जब हकीकत का पता चला तो हंगामा शुरू कर दिया।

अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने आकाश के पिता भागवत प्रसाद को पकड़ कर थाने पर लाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने भी तीन शादियां कर रखी हैं। इस बीच एक युवती ने अपहरण का, तो दूसरी ने यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। इधर, अवर निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।