गैस पाइपलाइन में रिसाव से डेढ़ घंटे हलकान रहे लोग
मुशहरी के रोहुआ आपुछ गांव में गोपाल सिंह के घर के पास रसोई गैस पाइपलाइन में रिसाव हो गया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद कंपनी के कर्मियों ने रिसाव को बंद किया। बिजली काटने से आसपास के घरों में सुरक्षा बढ़ाई गई। कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के रोहुआ आपुछ गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे गोपाल सिंह के घर से सटे सड़क किनारे रसोई गैस पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण हलकान रहे। थानेदार की सूचना पर पहुंचे कंपनी के कर्मियों ने रिसाव को बंद किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पाइपलाइन से अभी ग्रामीण इलाके में सप्लाई शुरू नहीं हुई है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय रामानुज शर्मा ने बताया कि गैस रिसाव के बाद आसपास के घरों में एहतियातन बिजली काट दी गई।
मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि कंपनी के जेई ने मौके पर पहुंचकर रिसाव ठीक किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


