गोविंद की जगह गुर्गा ढूंढ रहे शातिर, पुलिस को भी तलाश
मुजफ्फरपुर में शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के बाद वसूली और जमीन के धंधे में नया गुर्गा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या से फैली सनसनी के बीच, गैंगवार की आशंका से पुलिस चौकस हो गई है। कई गिरोहों की नजर गोविंद के मृत्युपरांत होने वाले व्यवसाय पर है।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। मंटू शर्मा के शागिर्द शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के बाद वसूली और जमीन का धंधा संभालने के लिए शातिर नया गुर्गा ढूंढ़ने में जुट गए हैं। हत्या से फैली सनसनी और खाली हुई जगह भरने के लिए नए अपराधियों ने जहां हाथ पांव मारने शुरू किए हैं, वहीं राजधानी से भी एक इनामी शातिर के पहुंचने की खबर से पुलिस चौकस हो गई है। आशंका है कि शहर में वसूली और जमीन के धंधे पर कब्जे को एक बार फिर गैंगवार हो सकती है。
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोविंद के मारे जाने के बाद उसके गिरोह की पकड़ मजबूत दिखाने के लिए गैंगवार छिड़ने की आशंका है। राजधानी से आए इनामी शातिर का नाम इससे पहले आशुतोष शाही हत्याकांड में भी जुड़ा था और पुलिस शहर में होने वाली हत्याओं की कड़ी जोड़ने में लगी है। पहले पूर्व मेयर समीर, फिर आशुतोष शाही और अब गोविंद की हत्या की कड़ी जोड़ने पर ही पुलिस को मास्टरमाइंड तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस यह जानने को बेचैन है कि गोविंद के मारे जाने के बाद उसकी जगह कौन ले रहा है। इसलिए रिमांड पर लिए गए आरोपियों के लिए पुलिस ने सवालों की सूची बनायी है। गोविंद की हत्या की साजिश में गिरफ्तार ओंकार, सौरभ और बाबुल चौधरी से होने वाले सवालों की फेहरिश्त में इसे सबसे ऊपर रखा गया है।
गिरोहों की नजर
शहर के व्यवसायियों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर मिलने वाली रंगदारी और जमीन के धंधे से होने वाली काली कमाई पर कई गिरोहों की नजर है। गोविंद हत्याकांड में गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड में लेने का कारण भी यही बताया जा रहा है। पुलिस जानना चाहती है कि गोविंद की मौत के बाद उसकी जगह शातिर किसका इस्तेमाल करने वाले हैं। इस घटना ने कई गिरोहों को संदेह के घेरे में ला दिया है, इनमें से गोविंदा के असली कातिल तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि बाबुल चौधरी वायरल वीडियो से पुलिस को भरमाने की कोशिश कर सकता है और ओंकार पर जांच को रोक देने से हत्याकांड से मास्टरमाइंड को बचने का मौका मिल सकता है।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


