ऑटो में सीतामढ़ी की महिला का बैग काटकर 10 लाख के गहने उड़ाए

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में एक ऑटो में सवार महिला यात्री का बैग काटकर 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराए गए। पीड़िता इसरा खातून ने मनियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ऑटो में चार अज्ञात युवक शामिल थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ऑटो में सीतामढ़ी की महिला का बैग काटकर 10 लाख के गहने उड़ाए

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑटो में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गैंग के चार शातिरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ऑटो पर सवार महिला यात्री का बैग काटकर उसमें रखे 10 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर उड़ा लिए। पीड़िता सीतामढ़ी के मिर्जापुर गांव निवासी इसरा खातून ने मनियारी थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है। उसने ऑटो पर सवार चार अज्ञात युवकों को आरोपित बनाया है। पुलिस सोनबरसा चौक पर लगे सीसीटीवी से अपराधियों के पहचान के प्रयास में जुटी है। इसरा खातून ने पुलिस का बताया है कि सोनबरसा पंचायत के भवानीपुर गांव में उसका मायका है।

उसके पति नबी हसन दिल्ली में कार्यरत है। वह दिल्ली जाने के लिए मायके से बैग लेकर निकली थी। सोनबरसा चौक पर शहर पहुचंने के लिए उसने सुबह साढ़े नौ बजे ऑटो लिया। सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात युवक उसी ऑटो में चढ़े। एक युवक पीछे और दो बीच वाली सीट पर बैठ गए। मुरादपुर चौक पर एक अन्य अज्ञात युवक ऑटो पर बैठा। चारों एक-दूसरे से परिचित थे। सदर थाना के दिघरा पहुंचने पर चारों युवक एक साथ ऑटो से उतर गए। इसरा खातून ऑटो से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची तो उसने देखा कि बैग साइड से कटा था। उसके अंदर से गहने गायब थे। गहने के सारे खाली डब्बे बैग में ही थे। 10 लाख रुपये से अधिक के गहने बैग से गायब हो चुके थे। इसरा खातून ने ऑटो के चालक को पकड़ा तो उसने अनभिज्ञता जताई। ऑटो चालक ने भी दिघरा में एक साथ उतरे चारों युवक पर बैग से गहना उड़ाने की आशंका व्यक्त की। गहना चोरी हो जाने के कारण इसरा दिल्ली की यात्रा स्थगित कर मनियारी थाने पर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब सोनबरसा पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि ऑटो में यात्रियों का सामान उड़ाने वाला गैंग सक्रिय है। शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाके तक में ऑटो में सवार होकर शातिर यात्रियों को शिकार बना रहे हैं। मनियारी थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।