जिले से चली गांधी स्मृति यात्रा के सहयात्री पहुंचे भागलपुर
मुजफ्फरपुर से शुरू हुई गांधी स्मृति यात्रा मंगलवार को भागलपुर पहुंची। यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी की स्मृतियों और स्थानीय इतिहास को संकलित करना है। यात्रा में प्रो. मनोज कुमार सहित कई प्रमुख...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर से चली गांधी स्मृति यात्रा के सहयात्री मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। वहां उनका गांधी विचार मंच की ओर से स्वागत किया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के प्रो. मनोज कुमार के संयोजन में पांच सितंबर को जिले से यात्रा निकली थी। यात्रा बिहार में राष्ट्रपिता की स्मृतियों, उनसे जुड़े स्थानीय इतिहास व संस्मरण को संकलित करने की दृष्टि से शुरू की गई है। यात्री प्रो. मनोज कुमार, सर्व सेवा संघ और सर्वोदय समाज के मंत्री विजय कुमार, महिला गांधीवादी सीमा कुमारी, बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्रभूषण का स्वागत किया गया। गांधी विचार विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, डॉ. देशराज वर्मा, डॉ. सीमा कुमारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बिहार भूदान यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभूषण ने कहा कि गांधी 24 बार बिहार आए एवं 400 दिन बिहार में रहे। संयोजक प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि गांधी को आज भी जानने की जरूरत है। डॉ. देशराज वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौके पर विभाग के शोधार्थी जेआरएफ गौरव मिश्रा, नीरज कुमार, राजीव कुमार, चंदन कर्ण, सागर शर्मा, बी जीनत सुल्ताना, सुजीत कुमार, प्रिंस कुमार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




