अधिग्रहण के सात साल बाद रमना में गांधी संग्रहालय की कवायद
महात्मा गांधी के ठहराव स्थल रमना स्थित गया बाबू के आवास पर संग्रहालय निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने डीएम से भवन का नक्सा, डिजायन और डीपीआर मांगी है। चंपारण सत्याग्रह संग्रहालय के कार्यालय एवं भवन के निर्माण की योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। महात्मा गांधी के ठहराव स्थल रमना स्थित गया बाबू के आवास को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संग्रहालय निदेशालय ने डीएम सुब्रत कुमार सेन से वहां गांधी संग्रहालय निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। निदेशालय ने डीएम से कहा है कि गया बाबू के आवास पर गांधी संग्रहालय बनाने के लिए भवन का नक्सा, डिजायन व डीपीआर शीघ्र भेजें, ताकि वहां निर्माण का काम शुरू कराया जा सके।संग्रहालय निदेशक रचना पाटिल ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि चंपारण सत्याग्रह संग्रहालय के कार्यालय व संग्रहालय भवन निर्माण किया जाना है।
यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। रमना स्थित गया बाबू का आवास, जहां चंपारण यात्रा के दौरान महात्मा गांधी ठहरे थे, उसका ऐतिहासिक महत्व है। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के आलोक में उस स्थल का अधिग्रहण किया जा चुका है। इस भूमि का कुल रकबा 0.1225 एकड़ है। निदेशक ने कहा है कि सक्षम विभाग द्वारा वहां संग्रहालय के लिए नक्सा का निर्माण और भवन का डिजायन शीघ्र बनवाया जाए, ताकि विभाग द्वारा निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उल्लेखनीय है कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के दौरान इतिहासकारों ने रमना स्थित गया बाबू के आवास पर गांधी के ठहराव का रूपांतरण भी किया था। गांधी जी के ठहराव स्थल की महत्ता को देखते हुए गया बाबू के परिजनों से सरकार ने वह जमीन वर्ष 2019 में सतत लीज पर ले ली थी। लेकिन, विभिन्न कारणों से वहां अब तक संग्रहालय का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है और गया बाबू के परिजन और इतिहासकार लगातार विभाग से संग्रहालय निर्माण की मांग करते आ रहे थे। संग्रहालय निदेशक की इस कार्रवाई के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद जगी है।
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


