ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहे गांधी तूने देश को जाना, तेरा लोहा दुनिया ने माना...

हे गांधी तूने देश को जाना, तेरा लोहा दुनिया ने माना...

गांधी जी का चरखा टूटा, तकली गई अतीत में...। गांधी जी के विचार और उनके सपनों को रविवार को साहित्यकारों और कवियों ने कविता के माध्यम से याद...

हे गांधी तूने देश को जाना, तेरा लोहा दुनिया ने माना...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 30 Sep 2018 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधी जी का चरखा टूटा, तकली गई अतीत में...। गांधी जी के विचार और उनके सपनों को रविवार को साहित्यकारों और कवियों ने कविता के माध्यम से याद किया। नटवर साहित्य परिषद की ओर से श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन में आयोजित काव्य गोष्ठी में पं. नागेन्द्र नाथ ओझा ने बापू के सपनों पर आधारित कविता सुनाई। डॉ. विजय शंकर मिश्र ने गांधी जी के सपनों का भारत, अमर कथा बलिदान की... सुनाकर तालियां बटोरी। रणवीर अभिमन्यु ने हे गांधी तूने देश को जाना, तेरा लोहा दुनिया ने माना... सुनाया। सुमन कुमर मिश्र ने युग परिवर्तन विचारों का परिवर्तन है..., जगदीश शर्मा ने कानून मान्य मिला..., ठाकुर विनय शर्मा ने कुछ नौजवान इस दौर में जहीन होते हैं सुनाया। मुन्नी चौधरी ने जीवन में आखिर क्यों इतना क्लेश... सुनाया।अशोक भारती ने गांधी जी के रास्ते चले तो कुछ बात बने... सुनाकर वाहवाही बटोरी। संजय गर्ग, नागेन्द्र राम साथी, अंजनी कुमार पाठक, दीनबंधु आजाद ने भी अपनी-अपनी कविता सुनाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें