ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगायघाट प्रखंड व अंचल कार्यालय सील

गायघाट प्रखंड व अंचल कार्यालय सील

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रखंड व अंचल कार्यालय को शुक्रवार को सील कर दिया...

गायघाट प्रखंड व अंचल कार्यालय सील
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 26 Jun 2020 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के दो कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रखंड व अंचल कार्यालय को शुक्रवार को सील कर दिया गया। वरीय अधिकारी के आदेश पर बीडीओ अनिल कुमार व सीओ पवन कुमार की उपस्थिति में प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी कार्यालय को सील कर दिया गया। कामकाज को भी अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि दो अंचल कर्मी व पीएचसी के तीन कुरियर ब्वॉय सहित आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भय का वातावरण हो गया था। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वालों की तलाश की जा रही है। कई और कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें