
विश्व रेबीज दिवस पर 224 पालतू कुत्ते-बिल्लियों का टीकाकरण
मुजफ्फरपुर में विश्व रेबीज दिवस पर पालतू कुत्तों और बिल्लियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी और पशु चिकित्सक ने राजकीय पशु अस्पताल, मनियारी में शिविर का शुभारंभ किया। जिले में...
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रेबीज दिवस पर रविवार को पालतू कुत्तों और बिल्लियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी (डीएचओ) मनोज कुमार मेहता व मनियारी के वरीय पशु चिकित्सक संजय कौशिक ने संयुक्त रूप से राजकीय पशु अस्पताल, मनियारी में टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। डीएचओ ने बताया कि जिले मे टीकाकरण के लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें प्रांतीय पशु चिकित्सालय चंदवारा में 116, राजकीय पशु चिकित्सालय, मनियारी में 80 और पशु चिकित्सालय, मुशहरी में 28 पालतू कुत्तों और बिल्लियों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि छूटे हुए लोग अपने पालतू पशुओं का सोमवार को टीकाकरण करा सकते हैं।

इसके बाद अगला शिविर सात अक्टूबर को घोषित होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


