सुख शांति भवन में 45 रोगियों की हुई जांच
मुजफ्फरपुर में सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग और रोटरी आम्रपाली द्वारा रविवार को 45 रोगियों की जांच की गई। डॉ. जेपी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने रोगियों को दवा प्रदान की। विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन एचएल गुप्ता एवं अन्य ने किया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली की ओर से रविवार को 45 रोगियों की जांच की गई। रोगियों को डॉ. जेपी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने उनको दवा उपलब्ध कराई। मौके पर डॉ. बीएल सिंघानिया, डॉ.रामजी प्रसाद, सदर हॉस्पिटल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कंचन कुमार, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, आयुर्वेदाचार्य ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. फनीश चंद्र ने अपनी सेवा दी। कार्यक्रम के संचालन में रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी एचएल गुप्ता, बीके भास्कर, बीके सीमा एवं बीके पुष्पा ने सहयोग किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Sanjay Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


