स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
मुजफ्फरपुर में डॉ. एसएन अंकित द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष, समाजसेवी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। डॉ. अंकित ने अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर गुप्ता ने किया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छोटी सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में मंगलवार को डॉ. एसएन अंकित द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, नवयुवक समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश केजरीवाल, जिला तैलिक सभा के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, वैश्य नेता देवीलाल, समाजसेवी संजीव साहू, वैश्य नेता दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ. अंकित ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया।
धन्यवाद ज्ञापन नवल किशोर गुप्ता ने किया। मौके पर डॉ. बिनोद कुमार गुप्ता, सुरेश चौधरी, जैनेन्द्र कुमार जेठे, राजन कुमार, प्रो. अरविंद कुमार गुप्ता, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


