Muzaffarpur News: पुलिस पाठशाला में लगे शिविर में 221 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हौली द्वारा शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 221 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें शुगर, बीपी, गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप और दवा वितरण शामिल था। दंपतियों को परिवार नियोजन की सलाह भी दी गई।
पुलिस पाठशाला में लगे शिविर में 221 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हौली बीएमपी-छह की ओर से शनिवार को मुजफ्फरपुर पुलिस पाठशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 221 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया गया। मरीजों की शुगर, बीपी व खून जांच के साथ गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। निःशुल्क दवा का भी वितरण हुआ। शिविर में पहुंचे दंपतियों को परिवार नियोजन की सलाह दी गई और किट का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति की सदस्य नसीमा खातून, पाठशाला के शिक्षक मो. आरिफ ने सहयोग दिया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. नीतीश कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार, सरफराजुद्दीन, अमित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सीमा कुमारी, सविता कुमारी और स्मृति कुमारी थीं।


