होली तक स्टेशन से बैरिया के बीच रात में चलेगी दो बसें
Feb 28, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया बस स्टैंड तक होली के दौरान दो बसों का निःशुल्क परिचालन किया जाएगा। यह सेवा रात 8:30 बजे से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी। जिला पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की है, जिसमें पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

मुजफ्फरपुर। होली तक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया बस स्टैंड तक दो बसों का परिचालन होगा। शुक्रवार को जंक्शन परिसर से इसकी शुरुआत हुई। यह रात में साढ़े आठ बजे के बाद तीन मार्च तक खुलेगी। रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रणजीत कुमार ने बस परिचालन की पुष्टि की है। बताया है कि होली के दौरान जंक्शन पर देर रात्रि तक यात्री आते हैं। उन्हें सुरक्षित बैरिया बस स्टैंड तक पहुंचाने को लेकर जिला पुलिस ने दो बस की व्यवस्था की है। यह निःशुल्क सेवा है। यह बस भी जिला पुलिस की ही है। इसपर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



