Muzaffarpur News: कांवरियों को स्टेशन व बस स्टैंड जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क बस सेवा
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवरियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा की घोषणा की गई है। यह सेवा सावन की दूसरी और तीसरी सोमवारी पर सरैयागंज से इमलीचट्टी बस स्टैंड और स्टेशन तक उपलब्ध होगी। विधायक रंजन कुमार ने इसकी जानकारी दी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवरियों को सरैयागंज से इमलीचट्टी बस स्टैंड और स्टेशन तक जाने के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा मिलेगी। दिवान रोड स्थित एक विवाह भवन में रविवार को आयोजित बाबा गरीबनाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ की बैठक में नगर विधायक रंजन कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सावन के दूसरी और तीसरी सोमवारी पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
बैठक की जानकारी
विधायक ने बताया कि प्रमुख शिविरों के पास पानी टंकी की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिविर में आसपास की गैस एजेंसी से कॉमर्शियल रसोई गैस की मिलेगी। बैठक की अण्यक्षता अमरेन्द्र कुमार अमर ने की और संचालन उप संयोजक सज्जन अग्रवाल ने किया।
संयुक्त बैठक का आयोजन
संघ के संयोजक आदित्य कुमार उर्फ विकास गुप्ता ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी भी शामिल होने वाले थे, मगर पटना चुनाव के कारण शामिल नहीं हो सके। उन्होंने मोबाइल पर जानकारी दी की सावन से पहले सभी सेवादल और सेवा शिविर संघों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी, जिसमें जिला प्राशासन के लोग भी शामिल होंगे।
कांवरियों की प्रमुख समस्याएं
बैठक में रखी गई कांवरियों की प्रमुख समस्या
शौचालय की व्यवस्था, अर्घा में सुधार, शिविर संघ और प्रशासक के बीच समन्वय, बिजली, रसोई गैस की व्यवस्था, निगम के द्वारा साफ-सफाई, साउंड सिस्टम की सुविधा, रामदयालु से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक एंबुलेंस की सुविधा, स्वास्थ्य सेवा शिविर, शिविर संचालक को खाद्य सामग्री ले जाने के लिए गाड़ियों को परमिट, मंदिर में सोमवारी पर वीआईपी सुविधा पर रोक, मंदिर के आसपास एवं कांवरिया पथ में मांसाहार और फास्टफूड की दुकानों पर प्रतिबंध आदि शामिल है।
बैठक में शामिल संगठन
बैठक में शामिल संगठन
बालाजी परिवार, त्रिदेव बोल बम समिति, आप और हम शिविर, संकल्प सेवा समिति, कल्पना महावीर मंदिर, अनमोल सेवा संघ, शिव पार्वती सेवा मंच, पंचमहाभूत शिव सेवक संगठन, मां बगलामुखी सेवा समिति, भारतीय सेवा दल, मां गायत्री सेवा दल, पुरानी गुदरी कांवरिया सेवादल, बैरिया शिवशक्ति, हिन्दुस्तान सेवा मंच, लियो क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर सेंट्रल, युवा बोलबम, समर्पण, जय श्री केदारनाथ, मारवाड़ी युवा मंच, साहू रोड कांवरिया सेवा संघ, सनातन सेवा दल, ओम सेवा दल, हरिसभा चौक समिति, डाक कांवरिया, मां गंगा सेवा दल, यूथ ग्रुप, सीताराम सेवा समिति, बिहारी युवा मंच, मोहल्ला युवा केंद्र, श्री काशी विश्वनाथ, भारत सेवा शिविर, व्यावसायिक संघ।


