औराई में बैंक खातों से लाखों की अवैध निकासी
औराई में बैंक शाखा से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। खाताधारकों में दहशत है, क्योंकि बिना अंगूठा लगाये 40 हजार रुपए की निकासी की गई। पीड़ितों ने साइबर थाना और संबंधित बैंक में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

औराई, एसं। प्रखंड क्षेत्र स्थित बैंक की शाखा से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। बिना अंगूठा लगाये खाते से अवैध निकासी होने से खाताधारकों में दहशत है। इसको लेकर पीड़ितों ने साइबर थाना, संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक एवं औराई थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। धरहरवा पंचायत की चैनपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि उसके खाते से 4 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच प्रतिदिन दस-दस हजार कर कुल 40 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। 6 मई को पासबुक अप टू डेट कराने बैंक पहुंची तब मामले की जानकारी हुई। वहीं कटौझा निवासी बिखिया देवी ने बताया कि उसके खाते से 1,25,000 की अवैध निकासी कर ली गई।
इसके अलावा इंद्रजीत शाह, संजय कुमार समेत कई अन्य लोगों के खातों से अवैध निकासी की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


