स्क्रैप कारोबारी से व्यापार के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी
मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में स्क्रैप कारोबारी अमित कुमार के साथ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने हरियाणा के दिनेश कुमार शर्मा पर आरोप लगाया है। अमित ने व्यापार के लिए पहले 9.26 लाख रुपये का सामान भेजा, लेकिन आरोपित ने केवल 8 लाख रुपये दिए। अब बकाया राशि की वसूली के लिए पुलिस जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के स्क्रैप कारोबारी अमित कुमार से व्यापार के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में उन्होंने हरियाणा के पलवल जिले के हेडल के दिनेश कुमार शर्मा को आरोपित किया है।अमित ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष आरोपित ने कालकर साथ में व्यापार करने की बात कही। विश्वास में आकर व्यापार शुरू किया और पहली बार नौ लाख 26 हजार रुपये का सामान यहां से हरियाणा भेजवाया। उसने इसके बदले आठ लाख रुपये भेजे व शेष राशि बाद में देने की बात कही। इसके बाद कई बार सामान मंगाया।
इस तरह कुल 18 लाख 10 हजार रुपये बकाया रह गया। काफी दिन तक रुपये नहीं मिलने पर वह हरियाणा जाकर आरोपित से मिले और बकाया राशि देने को कहा। इसपर आरोपित ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर शीघ्र पैसा चुकाने की बात कही। लेकिन, अब तक उसने पैसा नहीं दिया। पीड़ित ने कहा कि वह बैंक से ऋण लेकर कारोबार करते हैं। बकाया राशि नहीं मिलने से कारोबारी में परेशानी हो रही है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


