डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर 11 से 2.70 लाख की ठगी

Arun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में मीनापुर के 11 युवक-युवतियों से डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर 2.70 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपित अनुभव भार्गव ने खुद को प्रोफेसर बताकर पैसे लिए। जांच साइबर थाने की पुलिस कर रही है।

डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर 11 से 2.70 लाख की ठगी

मुजफ्फरपुर, हिप्र। डीएलएड में नामांकन का झांसा देकर मीनापुर के 11 युवक-युवतियों से 2.70 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में मीनापुर थाने के रामसहाय छपरा गांव के मो. नौशाद ने सोमवार को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें यूपी के ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में खुद को प्रोफेसर बताने वाले अनुभव भार्गव को आरोपित बनाया है।

एफआईआर में विवरण

एफआईआर में मो. नौशाद ने कहा है कि व्हाट्सएप व सामान्य कॉल के माध्यम से अनुभव ने उससे संपर्क किया। उसने खुद को नोएडा के कॉलेज का प्रोफेसर व मूलरूप से शिवहर का निवासी बताया। उसने विभिन्न कॉलेजों में डीएलएड में नामांकन कराने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर उसकी पत्नी सुल्ताना अंजुम ने बीते 23 फरवरी को उसे 15 हजार रुपये भेजे। वहीं, उसके चार रिश्तेदार मो. आलम, मो. नौशाद, मुस्कान खातून व सानिया परवीन ने 45 हजार रुपये भेज दिए। इसके अलावा मो. नेमतुल्लाह, मो. वसी, प्रेरणा सिंह, मो. इबसली आलम, काजल परवीन सहित एक अन्य युवक ने 2.10 लाख रुपये अनुभव को भेजा।

फर्जी एडमिशन स्लिप

मो. नेमतुल्लाह को पटना स्थित एक कॉलेज का और वसी व प्रेरणा को मधुबनी के एक कॉलेज का एडमिशन स्लिप भेजा गया। वहां पहुंचने पर तीनों स्लिप फर्जी निकला। वहीं, उसके रिश्तेदारों का मध्य प्रदेश के एक कॉलेज का एडमिशन स्लिप भेजा गया। यह भी फर्जी निकला। उसकी पत्नी का एडमिशन स्लिप नहीं भेजा गया। जब अनुभव से इसकी जानकारी ली गई तो उसने बताया कि कॉलेज में विवाद चल रहा है। बाद में जब उसने अनुभव से रुपये मांगे तो उसने ऑनलाइन बांड भेजा। इसमें 23 अप्रैल को एक लाख रुपये नकद व बाकी का चेक भेजने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन को उसने पूरा नहीं किया। साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएलएड में नामांकन का झांसा किसने दिया?
डीएलएड में नामांकन का झांसा अनुभव भार्गव ने दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।