Muzaffarpur News: फ्रेंचाइजी के नाम पर 2.43 लाख की ठगी में पटना का शातिर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 2.46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने आरोपी को चार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर झांसा दिया। पीड़ित ने तुर्की थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 2.46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में साइबर थाने की पुलिस ने पटना के दिघा इलाके में छापेमारी कर रंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तुर्की थाना के दुबियाही गांव के अविनाश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। अविनाश ने पुलिस को बताया था कि अलग-अलग चार नंबरों से कॉल कर शैडो फैक्स का फ्रेंचाइजी देने के लिए बात की गई। इस तरह झांसा देकर उससे ऑनलाइन अलग-अलग खातों में 2.46 लाख रुपये मंगाए गए। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि बैंक खातों में लेनदेन व मोबाइल कॉल के आधार पर छानबीन कर आरोपित को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया है।


