ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपंखा टोली में पानी के लिए चार घंटे बवाल

पंखा टोली में पानी के लिए चार घंटे बवाल

पूरा जिला भीषण जलसंकट से जूझ रहा। पानी के लिए शहर के साथ विभिन्न प्रखंडों में हाहाकार मचा हुआ है। शहर में नगर निगम लोगों तक पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। इस कारण लोग सड़कों पर उतरने लगे...

पंखा टोली में पानी के लिए चार घंटे बवाल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 25 May 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरा जिला भीषण जलसंकट से जूझ रहा। पानी के लिए शहर के साथ विभिन्न प्रखंडों में हाहाकार मचा हुआ है। शहर में नगर निगम लोगों तक पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। इस कारण लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। एक माह से भीषण पानी संटक झेल रहे पंखा टोली के लोगों ने शनिवार को कलमबाग चौक से मोतीझील ओवरब्रिज जाने वाली सड़क पर चार घंटे तक बवाल किया। दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित लोग बांस-बल्ला लगाकर सड़क पर उतर आए। इसके बाद सड़क जामकर टायर जला अगजनी की। पुरुष के साथ काफी संख्या में सड़क पर उतरी महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। वहीं, बवाल की सूचना पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस के साथ मुशहरी सीओ व निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों को पंखाटोली कब्रिस्तान व उसके आसपास के इलाके में एक समबर्सिबल लगाने के आश्वासन दिया गया।

बयान::शहर में पानी की समस्या से निपटने के लिए विभागीय कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सभी जगहों पर पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। वार्डों में समरर्सिबल पंप लगाने काम भी शुरू किया जा रहा है। -संजय दूबे, नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें