Muzaffarpur News: मरीन ड्राइव पर छिनतई करते नशे की धुत चार शातिर धरे गए
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मरीन ड्राइव पर नशे की हालत में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया था, जिसके कारण पुलिस ने विशेष चौकसी बरती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीन ड्राइव पर नशे की हालत में चेन छिनतई का प्रयास कर रहे चार शातिरों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान नगर थाना के सरैयागंज टावर निवासी राजू कुमार, सिकंदरपुर थाना के बालूघाट जंगली माई स्थान के दिव्यांश कुमार, बालूघाट निवासी देव राणा और ब्रह्मपुरा थाना के मेहंदी हसन चौक के मो. दानिश के रूप में हुई है। सिकंदरपुर थाने में चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं। उनके गिरोह के अन्य शातिरों की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बताया कि मरीन ड्राइव पर पिछले कुछ दिनों से नशेड़ियों और मनचलों का आतंक काफी बढ़ गया था। शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से स्थानीय लोगों और वहां टहलने आने वाले परिवारों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर मरीन ड्राइव क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही थी। मंगलवार रात जब ये चारों आरोपित एक राहगीर से चेन छीनने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


