कुढ़नी में शराब समेत कई मामलों में चार धराए
कुढ़नी। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से विभिन्न मामलों में चार लोगों को कुढ़नी...
कुढ़नी। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से विभिन्न मामलों में चार लोगों को कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि अकराहां पुल के पास से किशनपुर मोहिनी निवासी सन्नी कुमार को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी युवक को न्यायिक हिरासत में आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया है। वहीं पुरुषोत्तमपुर निवासी महेश चौधरी व प्रमोद कुमार को चुलाई शराब बेचने के आरोप में 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, परैया गांव निवासी नन्दलाल राय को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।