Four Arrested During Birthday Party for Consuming Alcohol in Muzaffarpur बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करते चार धराया, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsFour Arrested During Birthday Party for Consuming Alcohol in Muzaffarpur

बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करते चार धराया

मुजफ्फरपुर में मोतीझील श्याम सिनेमा के पास एक बर्थडे पार्टी के दौरान चार लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी कर नितिन, राजा, मोहम्मद और मनीष को गिरफ्तार किया। ये सभी युवक शराब के नशे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 19 Aug 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करते चार धराया

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील श्याम सिनेमा के पास बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करते चार पियक्कड़ों को पकड़ा गया है। इसमें अघोरिया बाजार भज्जू साह लेन के रहने वाले नितिन उर्फ अविनाश कुमार, कल्याणी दीवान रोड के राजा उर्फ मो. शम्स तबरेज, सादपुरा मुहल्ला के मोहम्मद एजाज और कुढ़नी थाना के तारसन खरौना निवासी मनीष पटेल उर्फ जीवा शामिल हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार चारों आरोपितों से पूछताछ के बाद मंगलवार को नगर थाने में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एक इनपुट मिली थी कि मोतीझील श्याम सिनेमा के पास कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।

उसके बाद उस इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में चारों युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई। अब आगे की कारवाई की जा रही है। अब पता किया जा रहा है कि उन लोगों ने किस धंधेबाज से शराब खरीदी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।