राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक
पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पहाड़पुर सदातपुर घाट पर किया गया। उनका पार्थिव शरीर कई जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सकरा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। कई सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
कांटी/सकरा, हिटी। कांटी और सकरा के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ पहाड़पुर सदातपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मो. जुनैद खान के नेतृत्व में बिहार पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि बड़े पुत्र अमित कुमार ने दिया। पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर पर जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, जदयू सकरा अध्यक्ष साधु शरण कुशवाहा, मुरौल अध्यक्ष रघुवीर पटेल, जिला प्रभारी रोबिन सिंह ने पार्टी का झंडा व फूल माला अर्पित किया। कांटी विधायक अजीत कुमार, नगर विधायक रंजन कुमार, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व विधायक इसराइल मंसूरी, राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, शंभूनाथ चौबे, राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, इरफान अहमद दिलकश समेत जनप्रतिनिधि, व्यवसायी व अन्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं सकरा बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पल्लवी कुमारी, मुरौल बीडीओ शिवांगी कुमारी, सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने भी पुष्पांजलि दी। पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन के लिए सादातपुर स्थित आवास पर लोगों की भीरी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सकरा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार के मौके पर प्रमुख सकरा मो. नूर आलम, मुरौल नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय यादव, पूर्व प्रमुख मनोज राय, पूर्व प्रमुख पवन कुमार, पूर्व जदयू अध्यक्ष शंभू शरण मिश्र, बंधुआ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू देवी, विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह, रंजना पटेल, पंसस आशुतोष ठाकुर, सुरेश भगत, मुरौल भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, मुखिया दिनेश पुष्पम, सतीश पासवान, रमेश यादव, गौरीशंकर सिंह, महेश पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर शिक्षक उमेश प्रसाद ठाकुर, लोजपा नेता संजय पासवान, जदयू नेता शशि भूषण पासवान, मो. जसीम, सुबोध राय, रामनाथ पटेल, मनोज कुनार सिंह, उमेश गुप्ता, अंजना कुशवाहा, यशवंत कुमार सिंह, मो. इमरान, शिवजी गांधी, अजय पासवान, मो. मजहर, कांग्रेस नेता मोहन पासवान, सांसद प्रतिनिधि कपिलेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, राजेश मिश्र, ललन मुखिया मिंटू देवी, जिला परिषद अनिल कुमार, अभिषेक ठाकुर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया। सांसद राजभूषण चौधरी निषाद, सांसद वीणा देवी, पूर्व सांसद अजय निषाद, पारू विधायक शंकर यादव, बरूराज विधायक अरुण कुमार, चंद्रभूषण सिंह चंद्र, पूर्व नप अध्यक्ष चंदेश्वर पासवान,भूपाल भारती, कारी साहू आदि ने गहरी शोक संवेदना जताई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


