ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं मिल रहा अनाज

अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं मिल रहा अनाज

बंदरा में सरकार के निर्देश के बावजूद भी प्रखंड के गरीबों को अब तक राशन नहीं मिल पाया है। इस कारण गरीब लोगों के सामने अधिक परेशानी हो रही है। इस बीच अधिकारियों का दावा है कि सभी गरीबों के बीच राशन...

 अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं मिल रहा अनाज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 31 Mar 2020 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बंदरा में सरकार के निर्देश के बावजूद भी प्रखंड के गरीबों को अब तक राशन नहीं मिल पाया है। इस कारण गरीब लोगों के सामने अधिक परेशानी हो रही है। इस बीच अधिकारियों का दावा है कि सभी गरीबों के बीच राशन वितरण का निर्देश स्थानीय जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को दे दिया गया। सभी को एक महीने का राशन देने का निर्देश दिया गया है। बावजूद कई जगहों से शिकायत आ रही है कि कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें अनाज से वंचित होना पड़ रहा है।

प्रखंड मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में औसतन 200-300 परिवारों के पास कार्ड नहीं है। इन्हें राशन से वंचित होना पड़ रहा है। प्रखंड में ऐसे चार हजार से अधिक परिवार होंगे। मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व बीडीओ से शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ सह एमओ निरंजन ने बताया कि सभी पंचायतों में डीलरों को अनाज वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें