मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में फूलों की होली

Mar 02, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के श्री मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार की शाम फूलों से होली खेली गई। प्रधान पुजारी पंडित रवि झा ने भगवान का महाशृंगार किया। विभिन्न फल, फूल, मिष्ठान आदि भगवान को अर्पित किए गए। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में फूलों की होली

मुजफ्फरपुर। हरिसभा चौक स्थित श्री मुरली मनोहर राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार की शाम फूलों से होली खेली गई। प्रधान पुजारी पंडित रवि झा ने बताया कि मौके पर भगवान का महाशृंगार किया गया। विभिन्न प्रकार के फल, फूल, मिष्ठान, मेवा, पंचमेवा सुगंधित पान, लौंग, इलाइची, इत्र, गुलाबजल भगवान को अर्पित किए गए। आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।