Muzaffarpur News: कटरा : परेशानी कायम, केंद्रीय मंत्री पहुंचे पीड़ितों के बीच

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: कटरा क्षेत्र में बागमती नदी के जलस्तर में कमी होने के बावजूद आवागमन में परेशानी बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन ने 14 स्थानों पर सामुदायिक किचेन शुरू किया है, जबकि ग्रामीण राहत राशि की मांग कर रहे हैं।

Muzaffarpur News: कटरा : परेशानी कायम, केंद्रीय मंत्री पहुंचे पीड़ितों के बीच

Muzaffarpur News: कटरा। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आने के बावजूद बुधवार को क्षेत्र में परेशानी कायम है। आवागमन में अब भी संकट बना हुआ है। प्रखंड की उत्तरी 14 पंचायत का छठे दिन भी प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग रहा।इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने देर शाम बाढ़ प्रभावित बर्री एवं बसघटा पंचायत का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने भवानीपुर ,बकुची में चल रहे सामुदायिक किचेन का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रखंड के बकुची स्थित पीपा पुल के एप्रोच मार्ग पर जमा पानी को लोग जान जोखिम में डाल कर पार कर रहे है।

बर्री-तेहवारा, बसघटा-पहसौल, बकुची-कटरा आदि मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी होने से आवागमन बाधित है। सीओ सुशीला कुमारी ने बताया कि प्रशासन ने बर्री एवं बसघटा पंचायत में 14 जगहों पर सामुदायिक किचेन चालू किया है। पीड़ित परिवार को पॉलीथिन दिया जा रहा है। मंत्री के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण सुजीत कुमार, नन्द किशोर यादव, उपेन्द्र राय, निरंजन साह आदि ने सांसद से प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत राशि दिलाने एवं बसघटा और बर्री पंचायत को पूर्ण बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग की। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

Satish Kumar

लेखक के बारे में

Satish Kumar

शॉर्ट बायो: सतीश कुमार पिछले 13 वर्षों से फोटो पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में फोटो जर्नलिस्ट है।


परिचय एवं अनुभव
सतीश कुमार मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फोटो जर्नलिस्ट हैं।


करियर का सफर
सतीश ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में हिन्दुस्तान अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता में फोटो जर्नलिज्म की बुनियादी समझ विकसित की। वर्तमान में बतौर फोटो जर्नलिस्ट हिन्दुस्तान में कार्यरत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विशेषज्ञता
प्राकृतिक, राजनितिज्ञ हस्ती, सेलिब्रेटी, स्पोर्टस फोटो

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: कटरा : परेशानी कायम, केंद्रीय मंत्री पहुंचे पीड़ितों के बीच