गायघाट के नये इलाके में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
बागमती के जलस्तर मे हो रही वृद्धि से क्षेत्र के कई गांव मे बाढ का पानी फैल गया है।क्षेत्र के शिवदाहा,केवटसा,बरुआरी,बलौरनिधि,लदौर,जमालपुर कोदयी,कांटापिरौंछा उत्तरी,कांटा पिरौंछा दक्षिणी व सुस्ता...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 23 Jul 2020 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें
बागमती के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ का पानी फैल गया है। प्रखंड के शिवदाहा, केवटसा, बरुआरी, बलौरनिधि, लदौर, जमालपुर कोदयी, कांटापिरौंछा उत्तरी, कांटा पिरौंछा दक्षिणी व सुस्ता पंचायत बाढ़ के पानी से पूरी तरह प्रभावित हो गया। इसके अलावा सियारी नदी किनारे के कमरथू, लोमा, दहिला पटशर्मा व बाघाखाल पंचायत में बाढ़ से धान की फसल चौपट हो गई है। बाढ़ व बरसात से यातायात प्रभावित है। कांटा में करनहिया बांध के टूटने से पानी का फैलाव हो रहा है। पूर्वी क्षेत्र के शिवदाहा, रमौली, तेजौल, बरुआरी, हरपुर, गोसाईं टोल आदि जगहों पर स्थिति विकराल बनी हुई है।
