Muzaffarpur News: औराई : बागमती उतरी, चार फीट चढ़ी लखनदेई नदी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: औराई प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर कम होने से विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कटौझा में जलस्तर खतरे से ऊपर है। लखनदेई नदी में पानी बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिससे 13 पंचायतों में फसलें डूबने का खतरा है।

Muzaffarpur News: औराई : बागमती उतरी, चार फीट चढ़ी लखनदेई नदी

Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड में बुधवार को बागमती नदी के जलस्तर में कमी आई। इससे नदी के उत्तरी और दक्षिणी तटबंध के बीच बसे विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कटौझा में नदी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। उधर, लखनदेई नदी में जलस्तर अचानक चार फीट की बढ़ोतरी होने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। यदि पानी तीन से चार फीट और बढ़ता है तो औराई की 13 पंचायत में किसानों की फसल डूब जाएगी और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।ग्रामीणों के अनुसार, बागमती का पानी चौर में फैल जाने की वजह से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, खेतों से पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है। वहीं, औराई-गरहां सड़क पुल निर्माण का कार्य लगातार स्थगित है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: औराई : बागमती उतरी, चार फीट चढ़ी लखनदेई नदी