Muzaffarpur News: अकलू के टूटे दोनों हाथ, कैसे मिले इमदाद

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के उस्ती पंचायत के माधोपुर बुजुर्ग गांव में बाढ़ ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। अकलू मेहतर और चंपा देवी जैसे पीड़ित बिना खाए-पिए अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए बेबस हैं। सरकारी सहायता में दिक्कतें हैं और लोग अपने-अपने घरों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

Muzaffarpur News: अकलू के टूटे दोनों हाथ, कैसे मिले इमदाद

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। पारू प्रखंड की उस्ती पंचायत का माधोपुर बुजुर्ग गांव। गांव के घर पानी से लबालब। मुख्य तटबंध पर पीड़ितों-विस्थापितों की भीड़ में खड़ा अकलू मेहतर। बाढ़ का दुर्भाग्य आने से पहले ही एक बड़ा दुर्भाग्य उसकी देहरी तक दस्तक दे चुका था। एक सांढ ने ऐसा पटका कि दोनों बाजू ही टूट गए। टूटे बाजुओं पर प्लास्टर के बीच ऊंगलियां तक नहीं हिल रही। इसी बीच किस्मत ने एक और परीक्षा में डाल दिया। बाढ़ में उसका खुद का जान बचाना मुहाल है, घर बार, बीवी बच्चों को कौन देखे।

बाढ़ में पैसों के लिए संघर्ष

बाढ़ में डूबी उस्ती पंचायत के पास गंडक के तटबंध पर पॉलीथिन शीट बंट रहे हैं। वार्ड पार्षद परिवार के मुखिया का दस्तखत या अंगूठे का निशान लेकर पॉलीथिन बांट रहे हैं। अकलू दोनों हाथ में प्लास्टर लिए खड़ा है। उसे बार-बार अंगूठा लगाने को कहा जा रहा है, लेकिन हाथ काम नहीं कर रहे। भूख और जागने से हुई थकान के कारण शरीर पहले ही थरथरा रहा है। बहुत जोर देने पर किसी तरह बाएं हाथ के अंगूठे पर स्याही लगायी गई। स्याही लगाने के बाद कागज ही अंगूठे से सटाना पड़ा। साथ ही छोटी सी बच्ची ने अकलू की पॉलीथिन सिर पर उठा ली। अब बड़ी समस्या यह कि दोनों हाथ पर प्लास्टर चढ़े हैं, पॉलीथिन फैलाकर लगाया कैसे जाए। बाकी लोग पॉलीथिन लेने की लाइन में लगे हैं और अकलू उनके खाली होने का इंतजार कर रहा है। पूछने पर उसने बताया, घर में बीबी और छोटे बच्चे हैं। रात से अभी तक अन्न का दाना नसीब नहीं हुआ है। देखते हैं, रात में खाना मिलता है कि नहीं।

बेचैनी और समस्याएँ

पानी इयहू हई, पर जादा दिक्कत हउ त इहई आ जो

उस्ती तटबंध पर चिलचिलाती धूप में खड़े बेवश लोग। इसी भीड़ में एक महिला चंपा देवी अपने डूबे घर का वीडियो अपनी बेटी को दिखा रही है। उसकी बेटी दो साल पहले ही साहेबगंज के हुस्सेपुर में ब्याही गई है। बातचीत करते और हालत बताते-बताते चंपा रो पड़ी। उधर से बेटी ने ढांढस बंधाया। माये, एनहु तक पानी हई, लेकिन ओतना बिकराल न हई। हो सकउ तक इहई आ जो। चंपा देवी बोलती है, ठीक हई। हीन (पति) अबइ छथुन त बतियाइलउ। लेकिन घर बार छोड़ के कइसे आऊ। सब समान तक घरे में पड़ल हई, हम स त जान बचा के बान्ह पर चढ गेल छी। चंपा का पड़ोसी बिनोद बांध पर रखे चौकी पर सोया हुआ मां बेटी की बात सुन रहा था। तपाक से बोला, इहा लूट होईछई की, जायके हौ त जा। पानी उतर जतई त आ जइह।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अकलू मेहतर के हाथ में क्या समस्या थी?−
अकलू मेहतर के दोनों हाथ में प्लास्टर लगा था, जिसके कारण वह पॉलीथिन लेने में मुश्किल का सामना कर रहा था।
Kundan Kumar

लेखक के बारे में

Kundan Kumar

शॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।

करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।

विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: अकलू के टूटे दोनों हाथ, कैसे मिले इमदाद