शहर में फ्लैग मार्च, ट्रिपल लोडिंग बाइक जब्त
लोस चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च किया गया। नगर थानेदार ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 03 May 2019 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें
लोस चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च किया गया। नगर थानेदार ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एक दर्जन ट्रिपल बाइक सवारों को पकड़ा गया। जुर्माना करने के बाद थाने से छोड़ा गया। पुलिस बल को देखकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। बेवजह जमावड़ा लगाने वालों को खदेड़कर भगाया गया। सभी चौक-चौराहों और गली मोहल्ले में फ्लैग मार्च किया गया।