राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के पांच युवाओं का चयन

Jan 08, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर से पांच युवाओं का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए किया गया है। ये युवा 9-12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित युवाओं में मोहम्मद रेहान अहमद, प्रिया स्नेहा, दीपक गुप्ता, आदित्य सौरव और पूजा भार्गव शामिल हैं।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के पांच युवाओं का चयन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए जिले के पांच युवाओं का चयन हुआ है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के तहत इनका चयन किया गया है। 9-12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये युवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले से मोहम्मद रेहान अहमद, प्रिया स्नेहा, दीपक गुप्ता, आदित्य सौरव एवं पूजा भार्गव का चयन विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के तहत हुआ है। इस चयन के माध्यम से उन्हें आगामी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव वर्ष 1995 से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होता आ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2025 से इसे पुनर्संरचित कर विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग के रूप में रूपांतरित किया गया है, जो युवाओं को नेतृत्व, नीति संवाद, राष्ट्रीय लक्ष्यों एवं दृष्टि 2047 में सहभागी बनाने का प्रमुख मंच है। यह युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 15-29 आयु वर्ग के युवा शामिल हो रहे हैं। इन थीम पर हुआ युवाओं का चयन: चयनित प्रतिभागियों में पूजा भार्गव सकरा प्रखंड से हैं। उनका चयन आत्मनिर्भर भारत थीम के अंतर्गत हुआ है। अपने चयन पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और धैर्य की जीत है। हमलोगों का चयन आत्मनिर्भर भारत : मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड थीम के लिए हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।