ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसकरा में चार महिला समेत पांच धंधेबाज धराए

सकरा में चार महिला समेत पांच धंधेबाज धराए

सकरा पुलिस ने रविवार की शाम विशेष अभियान चलाकर 40 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। विभिन्न गांव से चार महिला सहित पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।...

सकरा में चार महिला समेत पांच धंधेबाज धराए
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 21 Feb 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सकरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

सकरा पुलिस ने रविवार की शाम विशेष अभियान चलाकर 40 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। विभिन्न गांव से चार महिला सहित पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुरौल प्रखंड के रैनी ढोली गांव से दो महिला व एक पुरुष को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मीरापुर बैगन चौक से चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अन्य गांव से भी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सकरा थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि छापेमारी कर अलग-अलग गांव से 40 लीटर चुलाई शराब के साथ चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें